फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को दो माह का अधिक पेयजल बिल भेजने पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जल संस्थान द्वारा उपभोक्ताओं को फरवरी-मार्च के भारी भरकम बिल भेजे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग ने बिल में काफी वृद्धि की है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने जल मूल्य वृद्धि और अतिरिक्त वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिमकनी मैदान में हेलीकॉप्टर उतरने से पहले और उड़ान भरने से पहले पानी का छिड़काव किया जाए। हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान काफी धूल उड़ने से आसपास रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतें होती हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में छह माह पूर्व बनाए गए राशन कार्डों में आज तक राशन नहीं मिला है। अधिकांश राशन कार्ड अब तक ऑनलाइन नहीं हुए हैं। इस कारण लोगों को अटल आयुष्मान राशन कार्ड बनाने में दिक्कतें हो रही हैं।

सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता हर सिंह बिष्ट और संचालन महासचिव लक्ष्मण सिंह बोरा ने किया। बैठक में पूरन सिंह, महिपाल मेहता, आनंद सतवाल, हर सिंह सिराड़ी, जमन सिंह देवड़ी, शेर सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर सिराड़ी, जेजेएस बिष्ट, डा. एसएस पथनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें