अल्मोड़ा। बहुजन समाज पार्टी की अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए जीजान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के दुष्प्रचार से बसपा कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा।
उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस और भाजपा ने बसपा पदाधिकारियों और प्रत्याशी के खिलाफ अनर्गल दुष्प्रचार किया तो पार्टी कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी सुंदर धौनी की जीत के लिए काम करें।
एक होटल में हुई बैठक में कुमाऊं मंडल के पदाधिकारी बसंत कुमार, प्रत्याशी सुंदर धौनी, लोकसभा कोआर्डिनेटर कृपाल आर्या, लोकसभा कोआर्डिनेटर भगुराशन राव, जिलाध्यक्ष योगेश कुमार, विशन विश्वकर्मा, राजेश आर्या आदि ने विचार रखे।
बैठक में जिला महासचिव अशोक कुमार, महेश चंद्र, दीप चंद्र, रफीक अहमद, हीरालाल, भुवन लहरी, दिनेश टम्टा, एचआर आर्या, नंदन प्रसाद, महेश आर्या, नारायण राम, भोलेशंकर, रमेश चंद्र, मोहन राम आदि ने भाग लिया।