फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के कार्यक्रम में भाग लेकर गदगद हैं लोकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल जाखनदेवी अल्मोड़ा के दसवीं के मेधावी छात्र लोकेश सिंह पवार ने मंगलवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया। वह पीएम मोदी से हुई मुलाकात से गदगद हैं। लोकेश ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चे पढ़ाई को बोझ नहीं समझें, बल्कि लगन और मेहनत से अध्ययन कर लक्ष्य हासिल करें।
विज्ञापन


लोकेश अपनी माता जीजीआईसी में शिक्षिका इंदु पवार के साथ प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने गए हुए हैं। तालकटोरा स्टेडियम में हुए पीएम के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में लोकेश ने भी देश के विभिन्न प्रदेशों से चयनित अन्य विद्यार्थियों के साथ भाग लिया। लोकेश ने बताया कि पीएम का कहना था कि बच्चों के अंकों के प्रतिशत के बारे अभिभावकों को अन्य से तुलना नहीं करनी चाहिए।

बच्चों पर पढ़ाई के लिए अधिक दबाव नहीं बनाना चाहिए, बल्कि उन्हें अध्ययन के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित करना चाहिए।

उन्हें पीएम मोदी यह बात अच्छी लगी कि पढ़ाई के साथ भी बच्चों के व्यक्तित्व विकास की ओर अभिभावक को ध्यान देना होगा। जिससे कि बच्चे आगे बढ़कर लक्ष्य हासिल करें और देश के विकास में भी योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें