फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिजनों ने कुरीतियों के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गायत्री परिजनों ने चितई गोलू मंदिर में नशे, दहेज प्रथा, आतिशबाजी आदि कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेरक पुस्तकें और पत्रिकाएं वितरित कीं। लोगों से समाज को नशा मुक्त, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और कुरीतियों से मुक्त करने की अपील की। प्रकाश पर्व दीपावली पर आतिशबाजी और जुआ आदि को समाप्त करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


गायत्री परिजनों ने लोगों से पशु बलि के स्थान पर फूल, जल, दूध, नारियल आदि से पूजा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब गोलू देवता सात्विक पूजा से ही मनौती पूरी कर देते हैं तो पशु बलि आदि कुप्रथाओं को पूजा में शामिल करना उचित नहीं है। मंदिरों में चोरी आदि की घटनाओं को देखते हुए सीसीटीवी लगाए जाने अति आवश्यक हैं।

जनजागरण में नीलम नेगी, सरोज भट्ट, मंजू तिवारी, सरोज मेलकानी, मंजू जोशी, निर्मला, अर्जुन नेगी, आरएस बिष्ट, सौम्या, चिन्मयी तिलारा, कार्तिक भट्ट, भूमिका आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें