फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर भी नही हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत भगोती में हुए विकास कार्यों में हुई गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों केखिलाफ कार्रवाई की संस्तुति होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता मोहनी देवी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजकर मामले शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भगोती के जौलचौरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोहनी देवी की ओर से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि उनकी ग्राम पंचायत में 2008 से 14 तक हुए निर्माण कार्यों की जांच जिला विकास अधिकारी द्वारा मार्च 2017 में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में की गई थी। तब जिलाविकास अधिकारी ने कई योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान काफी अनियमितताएं पाई गई थी। जिसमें पूर्व व वर्तमान प्रधान आदि को दोषी पाया गया था। इस पर डीडीओ ने तत्कालीन ग्राम प्रधान और और सचिव से वसूली करने के साथ-साथ पंचायत राज एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। लेकिन मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें