अल्मोड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी है। गंगा स्वच्छता मंच और मातृ शक्ति संगठन (कुमाऊं संभाग) ने शिव मंदिर काकड़ीघाट में बैठक आयोजित कर स्व. वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बैठक में मंच के प्रदेश सह संयोजक अरविंद
चंद्र जोशी, जिला संयोजक दीपक वर्मा, कार्यालय प्रभारी सुनील कुमार, डा. एलएम पंत, सचिन साह, मातृ शक्ति संगठन की विभाग संयोजिका गंगा जोशी, पुष्पा, प्रियतमा, मोहनी रावत, बसंती, मनोरमा जोशी, रमा, कमला पांडे आदि ने भाग लिया। इधर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे ने स्व. वाजपेयी के निधन को देश और पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई और देश प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा।