फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय खांकर के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शासन के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एचबी चंद ने बृहस्पतिवार को लमगड़ा ब्लॉक के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय खांकर के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले, जबकि राजकीय इंटर कालेज शहरफाटक में कार्यालय अभिलेख व्यवस्थित नहीं मिले। साथ ही सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं थी।
विज्ञापन


अधिकारियों को निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय खांकर में प्रधानाध्यापक दिनेश वैष्णव अनुपस्थित मिले। विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण देने को कहा है। राजकीय इंटर कालेज शहरफाटक में कूड़ा बिखरा पड़ा मिला और कार्यालय अभिलेख भी व्यवस्थित नहीं रखे गए थे। अधिकारियों ने सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए।

इसके अलावा राजकीय हाईस्कूल खांकर, प्राथमिक विद्यालय शहरफाटक, राजकीय इंटर कालेज लमगड़ा, राजकीय इंटर कालेज जलना, राजकीय हाईस्कूल जलना का भी निरीक्षण किया। इन विद्यालयों में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। उन्होंने विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों के प्रवेश कराने, सभी छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनाने, आधार नंबर बैंक खाते से लिंक कराने, अध्ययनरत छात्र-छात्रों के बैंक खाते खुलवाने आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें