फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति संचालन मंडल का चुनाव कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सहकारी समितियों के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 78 सहकारी समितियों के संचालक मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और प्रतिनिधि के लिए 14 जुलाई को नामांकन होगा, जबकि 22 जुलाई को मतदान होगा। बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में सहकारी समितियों के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


जिला सहायक निबंधक एमएल टम्टा ने चुनाव अधिकारियों से 78 सहकारी समितियों के संचालक मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रतिनिधि के चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर चुनाव अधिकारियों को निर्वाचन सामग्री का भी वितरण किया गया।

जिले में कुल 80 समितियों में से 78 समितियों में निर्वाचन होना है। मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन 13 जुलाई को होगा। 14 जून को सहकारी समिति संचालक मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रतिनिधि के लिए नामांकन होगा। 15 जुलाई को नाम वापसी होगी। 18 जुलाई को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। 22 जुलाई को मतदान होगा। इसके बाद 23 जुलाई को सहकारी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और डेलीगेट्स के लिए चुनाव होगा। श्री टम्टा ने बताया कि चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक नरेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें