फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के भवन निर्माण पर लगायी रोक नहीं हटाने पर आंदोलन की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय कनारीछीना के भवन निर्माण पर रोक लगाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया वही लोग अब निजी स्वार्थों के चलते भवन निर्माण का विरोध कर रहे हैं उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर भवन निर्माण में लगायी रोक नहीं हटाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय के लिए कनारीछीना में भूमि तलाशी गई, लेकिन उपयुक्त भूमि नहीं मिल सकी। कनारीछीना से सटे ग्राम पंचायत नौगांव में चयनित भूमि पर अस्पताल के भवन का निर्माण शुरू किया गया। दो पंचायतों प्रतिनिधियों ने इस पर अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिया था, लेकिन अब यही लोग नौगांव में बन रहे अस्पताल भवन का विरोध कर रहे हैं। नौगांव में अस्पताल बनने से नौगांव, पीपली, काफलीखेत, ढैलाघनी, भनलगांव, कटौचिया, जमराड़ी, बूंगा, नाली, बेलगांव, हटौला, कुनखेत समेत कई गांव लाभान्वित होंगे। अस्पताल के लिए मैदान और 100 मीटर सड़क भी बना दी गई है। ज्ञापन देने वालों में भूपेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रधान मोहन सिंह, महेंद्र नेगी, शोबन नेगी, जीवन लाल, शेर सिंह नेगी, मनोज कुमार, बहादुर सिंह, मदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें