फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी राजधानी के लिए उपपा की गैरसैंण पदयात्रा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने के लिए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महिला शाखा 15 मार्च से अल्मोड़ा से गैरसैंण तक पदयात्रा निकालेगी। विभिन्न स्थानों से होतेे हुए पदयात्रा 20 मार्च तक गैरसैंण पहुंचेगी। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की महिला संयोजक रेखा धस्माना और केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा के नेतृत्व में निकलने वाली यात्रा सरकार के बजट सत्र में स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग सरकार से करेगी। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि गैरसैंण हिमालयी, उत्तराखंड राज्य की अवधारणा का प्रतीक है। बैठक में पार्टी के केंद्रीय सचिव अमीनुर्रहमान, आनंदी मनराल, रंजना, गोपाल राम, विमला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें