फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर-मौलेखाल-मानिला मार्ग में सुधारीकरण का काम शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। मौलेखाल विकासखंड के अंतर्गत रामनगर-मौलेखाल-मानिला मोटर मार्ग पर सुधारीकरण का काम शुरू हो गया है। मौलेखाल मुख्य बाजार के समीप सड़क में बने गड्ढे को दुरुस्त कर दिया गया है। सड़क में अन्य स्थानों पर बने गड्ढो को भी भरा जा रहा है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 17 फरवरी के अंक में रामनगर-मौलेखाल-मानिला मोटर मार्ग पर गड्ढे बने जानलेवा खबर फोटो समेत प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। खबर छपने के तुरंत बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क में बने गड्ढों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है।

मौलेखाल मुख्य बाजार के समीप सड़क में बने काफी बड़े गड्ढे को ठीक कर दिया गया है। सड़क में अन्य स्थानों पर बने गड्डों की भी मरम्मत की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि रामनगर-मौलेखाल-मानिला मोटर मार्ग से प्रतिदिन भिकियासैंण, रानीखेत, अल्मोड़ा, देघाट, सराईखेत, गैरसैंण, कर्णप्रयाग समेत चारधाम को सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। छह माह पूर्व ही रामनगर-मौलेखाल-मानिला मोटर मार्ग में डामरीकरण किया गया था लेकिन कुछ ही समय बाद डामर उखड़ने लगा था। अमर उजाला में खबर छपने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क सुधारीकरण का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें