फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा-दिल्ली रूट में चलेंगी रोडवेज की दो एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो को दो नई एसी बसें मिल गई हैं। डिपो का बेडा अब 48 से बढ़कर 50 हो गया है। दोनों एसी बसों को अल्मोड़ा-दिल्ली रूट में चलाया जाएगा। अल्मोड़ा-दिल्ली के लिए एसी बस सेवा 20 जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन

रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी और स्टेशन प्रभारी केडी सनवाल ने बताया कि दोनों एसी बसें अल्मोड़ा-दिल्ली रूट में चलेंगी। एसी बस अल्मोड़ा से प्रतिदिन शाम को साढ़े सात बजे दिल्ली को रवाना होगी। दिल्ली से रात्रि साढ़े नौ बजे अल्मोड़ा को प्रस्थान करेगी। सामान्य बसों की अपेक्षा इस बस में 175 रुपये अधिक किराया चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें