फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारों पर प्लास्टर नहीं, खिड़कियां गायब, फिर भी पढ़ रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत राजकीय जूनियर हाइस्कूल बडयूड़ा का भवन छह साल बाद भी अधूरा है। इस कारण विद्यालय में अध्ययनरत 37 बच्चों को दिक्कतों का सामना करना करना पड़ रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द भवन का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि पांच कक्षाओं के दो मंजिले भवन का 2011 में निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत लगभग नौ लाख रुपये जारी हुए। स्कूल भवन का ढांचा तैयार तो हो गया है पर 2012 से काम ठप है। दीवारों में प्लास्टर भी नहीं हुआ है। खिड़कियां और चौखट भी नहीं लगे हैं।

पास ही प्राथमिक स्कूल है, वहां 70 बच्चे पढ़ते हैं। पूर्व में जूनियर हाइस्कूल के बच्चे प्राथमिक विद्यालय के दो कक्षों में पढ़ते थे। प्राथमिक विद्यालय में छात्र संख्या अधिक होने से जूनियर वर्ग के छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अभिभावकों ने 2012 में जूनियर कक्षाएं अपूर्ण भवन में संचालित करने का निर्णय लिया। वर्तमान में अपूर्ण भवन में जूनियर कक्षाएं छह साल से संचालित हो रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि निरीक्षण के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी आते रहते हैं, लेकिन बच्चों की सुध कोई नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी से स्कूल भवन का निरीक्षण कर जल्द भवन निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में एसएमसी अध्यक्ष गोविंद राम, चंदन राम, माधो राम, रमेश राम, बलवंत, संजय राम, रेखा आर्या, देवेंद्र राम, सुंदर राम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें