फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश में पढ़ाने संबंधी आदेश से शिक्षक भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अतिथि शिक्षकों की जीआईसी अल्मोड़ा के मैदान में हुई बैठक में वक्ताओं ने मुख्य शिक्षाधिकारी के उस आदेश का विरोध किया जिसमें कहा गया है कि अतिथि शिक्षक शीतकालीन अवकाश के दौरान भी विद्यालयों में शिक्षण कार्य करेंगे। उन्होंने आदेश को वापस लेने अथवा इसमें संशोधन करने की मांग की। आदेश को अतिथि शिक्षकों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया करार दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों को न्यूनतम मानदेय मिल रहा है। इसके बावजूद वह पूरी जिम्मेदारी के साथ पठन-पाठन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य शिक्षाधिकारी की ओर से सिर्फ अतिथि शिक्षकों के लिए शीतकालीन अवकाश के दौरान विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने संबंधी आदेश जारी किया गया है जो न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षक शीतकालीन अवकाश में भी विद्यालय में पढ़ाने को तैयार हैं बशर्ते अन्य शिक्षकों के लिए भी यह आदेश लागू करें। यदि मुख्य शिक्षाधिकारी के लिए छात्र हित महत्वपूर्ण हैं तो वह विद्यालय में संपूर्ण कक्षाओं का संचालन कराएं। विद्यालयों में बोर्ड परीक्षार्थियों को तैयारी कराने के लिए सभी अध्यापकों को अपने-अपने विषयों की कक्षाएं संचालित करनी चाहिए।

बैठक में जिलाध्यक्ष नरेंद्र वाणी, रेखा बिरोडिय़ा, श्रद्धा शर्मा, कुसुमलता, पंकज जोशी, शेख निजाम, सुचिता बिष्ट, अंजू राणा, राकेश कुमार, भरत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें