अल्मोड़ा। शहर में लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए तीन दिसंबर से बधियाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत करीब 800 कुत्तों का बधियाकरण करने की लक्ष्य है। जिला योजना से इसके लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से पांच लाख रुपये पशुपालन विभाग को जारी कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए बधियाकरण अभियान तीन दिसंबर से प्रारंभ होगा। इसके लिए फ्रेंडीकोज संस्थान दिल्ली के डाक्टरों को बुलाया गया है। अभियान में फ्रेंडीकोज संस्थान की टीम के अलावा जिला प्रशासन, पशुपालन और नगर पालिका द्वारा सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 800 कुत्तों के बधियाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिला योजना से इसके लिए इस वर्ष 10 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं।