फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भैंसियाछाना विकासखंड की 11 ग्राम पंचायतों में प्रधान निर्विरोध निर्वाचित

Sat, 12 Jul 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना विकासखंड की 11 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने एकता का परिचय देते हुए निर्विरोध ग्राम प्रधान चुन लिए हैं। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और भाजपा के अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भी प्रधान बन गए हैं।
विज्ञापन

विकासखंड में 53 ग्राम पंचायतें हैं जिसके सापेक्ष बबुरियानाला में गोविंद सिंह, भैसियाछाना से रूपा मेहता, नैनीगूंठ से राजेश कुमार, सल्यूड़ी से सरिता, नाली तल्ली से दिवा बिष्ट, चनोली से पूरन सिंह, डालाकोट से मनोज लाल, देवड़ा से चंदन लाल टम्टा,भेटाबड़िया से लीला देवी, नैणी से दिनेश प्रसाद, जोग्यूड़ा से उमा देवी को निर्विरोध निर्वाचित किया है।
खंड विकास अधिकारी ललित महावर ने बताया कि 21 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पहली बार विकासखंड में इतनी बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ग्राम प्रधान के बचे हुए 42 पदों के लिए 123 उम्मीदवार मैदान में है वहीं क्षेत्र पंचायत की 18 सीटों के सापेक्ष 52 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें