नामांकन से पूर्व सोमेश्वर में जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय महाविद्यालय सोमश्वर में छात्रसंघ के सात पदों के लिए कुल 11 नामांकन हुए हैं। अध्यक्ष, सचिव और उपसचिव के दो-दो नामांकन हुए हैं जबकि छात्र उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं। इन पांचों प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। छात्रों की आम सभा बृहस्पतिवार छह सितंबर को महाविद्यालय में होगी।
अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी की मीना आर्या और एनएसयूआई के ललित कुमार आर्या ने नामांकन किया है। सचिव पद पर भावना कैड़ा और संगीता, उपसचिव पद के लिए मनीष आर्या और हरीश सिंह बोरा का नामांकन हुआ है। जबकि छात्र उपाध्यक्ष पद पर दलीप कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए सुनीता कुमारी टम्टा, विवि प्रतिनिधि के लिए कैलाश, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए सुरेश सिंह बोरा ने नामांकन किया है।
कोषाध्यक्ष पद पर पवन पांडे और विनय कुमार ने नामांकन किया था। विनय कुमार का नामांकन अवैध घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर पवन पांडे का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। नामांकन प्रक्रिया प्राचार्य डॉ. अर्चना साह और डॉ. बलदेव राम की देखरेख में हुई। जिसमें महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग दिया।
नामाकंन से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर बाजार से महाविद्यालय तक जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। उधर भिकियासैंण में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामाकंन बृहस्पतिवार छह सितंबर को होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रजनी शर्मा ने बताया कि सात सिंतबर को आम सभा और आठ सितंबर को मतदान होगा।