फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 11 केवी लाइन का तार टूटा, हादसा होने से बचा

Mon, 08 Apr 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 बिजली की लाइन को ठीक करते यूपीसीएल कर्मी।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माल रोड स्थित एनसीसी कार्यालय के पास 11 केवीए लाइन का तारटूट कर सड़क किनारे गिर गया। संयोग से बढ़ी घटना होने से बच गई। तार टूटने से विवेकानंदपुरी वार्ड में चार घंटे से अधिक बिजली गुल रही इससे तीन हजार से अधिक लोगों को परेशानी हुई। कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह माल रोड किनारे बिजली के खंभे से गुजर रही 11 केवी की लाइन अचानक टूट गई। संयोग से तार किनारे गिर गया। बिजली का तार सड़क पर गिरता तो यहां से गुजर रहे वाहन और राहगीरों के लिए खतरा हो सकता था। तार टूटने से विवेकानंदपुरी वार्ड में बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कत हुई। सूचना पर यूपीसीएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइन ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की। यूपीसीएल के जेई मनोरंज वर्मा ने बताया कि बिजली के खंभे के पास नगरपालिका का कूड़ादान है, इसे खाली करते समय कूड़ा वाहन की चपेट में आने से तार टूट गया। लाइन ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें