फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 108 एंबुलेंस भेजी जा रही हैं हायर सेंटर, गांवों के मरीज बेहाल

Mon, 27 May 2024 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस की कमी से आपातकालीन सेवा 108 पर बढ़ गया दबाव
विज्ञापन

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के पास एंबुलेंस की कमी से आपातकालीन सेवा 108 पर दबाव बढ़ गया है। बेस, जिला, और रानीखेत उप जिला अस्पताल से रेफर मरीजों को हल्द्वानी हायर सेंटर पहुंचाने के लिए हर रोज 10 से अधिक 108 एंबुलेंस भेजी जा रही हैं, इससे जिले में इनकी किल्लत हो रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों और गर्भवतियों को समय पर एंबुलेंस मिलना मुश्किल हो रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों से गर्भवतियों और मरीजों को नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आपातकालीन सेवा 108 पर है। हैरानी है कि इन एंबुलेंस को ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों की परेशानी को अनदेखा कर जिले के बड़े अस्पतालों से रेफर मरीजों को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए भेजा जा रहा है। हर रोज 10 से अधिक 108 एंबुलेंस बेस, जिला और रानीखेत उप जिला चिकित्सालय से रेफर मरीजों को हायर सेंटर पहुंचा रही हैं। मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल, जिला अस्पताल और रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में सिर्फ एक-एक एंबुलेंस उपलब्ध है।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस से हर रोज 50 से अधिक मरीज पहुंचते हैं अस्पताल
अल्मोड़ा। आपातकालीन सेवा 108 की 22 एंबुलेंस के जरिए हर रोज जिले के 11 विकासखंडों से 50 से अधिक मरीज और गर्भवतियां विभिन्न अस्पतालों में पहुंचती हैं। 10 से अधिक एंबुलेंस को हल्द्वानी भेजने से इनकी जिले में दूसरे दिन वापसी हो रही है। सिर्फ 12 एंबुलेंस पर ही जिले के 2200 से अधिक गांवों के मरीजों और गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
कोट- आपातकालीन सेवा 108 पर दबाव काफी बढ़ गया है। हर रोज 10 से अधिक एंबुलेंस मरीजों को हल्द्वानी पहुंचाने के लिए भेजी जा रही हैं। एंबुलेंस की कमी से तय समय पर मरीज के पास पहुंचना मुश्किल हो रहा है। -मनोज सामंत, जिला प्रभारी, 108 आपातकालीन सेवा, अल्मोड़ा।
विज्ञापन

कोट-गंभीर मरीजों को हायर सेंटर भेजना जरूरी है। एंबुलेंस की कमी है, इसे दूर करने के प्रयास हो रहे हैं। बेस अस्पताल में भी एंबुलेंस की कमी से दिक्कत आ रही है। नई 108 एंबुलेंस की मांग की गई है। -डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें