फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बीच रास्ते हांफ गई 108 एंबुलेंस, तड़पता रहा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाली एक बार फिर उजागर हुई है। रानीखेत से मरीज को ला रही एंबुलेंस आधे रास्ते में कोसी के पास खराब हो गई। इससे मरीज की जान सांसत में पड़ गई। आनन फानन में मौके पर दूसरी एंबुलेंस बुलाई गई। इसके बाद मरीज को उसमें शिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार को रानीखेत से 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी। शाम करीब सवा चार बजे के आसपास कोसी के निकट एंबुलेंस के ज्वाइंट वॉल का बोल्ट अचानक निकल गया। एंबुलेंस में खराबी आने के कारण वह स्टार्ट नहीं हो सकी। चालक को एंबुलेंस को वहीं पर खड़ा करना पड़ा। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। हवालबाग से दूसरी एंबुलेंस बुलाई गई। मरीज को उसमें शिफ्ट किया गया। काफी मशक्कत के बाद मरीज किसी तरह अस्पताल पहुंच पाया। इस दौरान मार्ग पर जाम भी लग गया। यात्रियों को आवाजाही के दौरान परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

-
एंबुलेंस खराब होने की सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरी एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। खराब हुई एंबुलेंस को भी ठीक कर लिया गया।
कमल शर्मा, डीपीओ अल्मोड़ा

राजेंद्र धानक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें