फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलकोट और सरना गार्डन में तेंदुए ने मचाया आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। किलकोट और सरना गार्डन क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस क्षेत्र में तेंदुआ दिन में दिखाई दे रहा है, जिसके चलते बच्चों का अकेले बाहर निकलना दूभर हो चुका है। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने बच्चों को जन्म दिया है, उसकी गुर्राहट से शाम चार बजे के बाद से लोग घरों के अंदर दुबक जा रहे हैं। अब तक तेंदुए ने किलकोट क्षेत्र में दर्जनों मवेशियों को मार दिया है।
विज्ञापन


किलकोट क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से लोगों में भय का माहौल है। यहां कई मवेशियों को तेंदुआ निवाला बना चुका है, दिन दहाड़े तेंदुआ घूम रहा है, जिसके चलते लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार वन विभाग को सूचना दी गई है। लोग बच्चों को लोग अकेले स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। शाम चार बजते ही लोग घरों के अंदर दुबक जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात भर तेंदुआ गुर्राता है। लोगों ने वन विभाग से यहां पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें