गरुड़(बागेश्वर)। गरुड़ तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से होने से ग्रामीण इलाकों की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इससे परेशान वज्यूला व गोमती घाटी की महिलाओं ने प्रशासन से शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग की है।
उन्होंने एलान किया है कि अवैध शराब की बिक्री पर आबकारी विभाग द्वारा रोक नहीं लगाई तो वह शराब के खिलाफ आंदोलन करेंगी। डीएम को भेजे ज्ञापन में वज्यूला और गोमती घाटी के ग्रामीणों ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश चाय और परचून की दुकानों में शराब की अवैध बिक्री हो रही है। दुकानदार गांव के टैक्सी वाहन चालकों से गरुड़ बाजार से प्रति बोतल पचास रुपये अतिरिक्त धन देकर शराब मंगा रहे हैं। उन्होंने शराब की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ब्यूरो