फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून का उल्लंघन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। नवनियुक्त थानाध्यक्ष दौलत राम वर्मा ने सोमेश्वर थाने में कार्यभार ग्रहण करने के बाद टैक्सी यूनियन और व्यापार मंडल मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी।
विज्ञापन


कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि दुकान का सामान बाहर नहीं फैलाएं। दुकानों में शराब पिलाते हुए पकड़ने जाने पर दुकानदार और शराब पीने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर गाड़ी को सीज कर दिया जाएगा। वाहन चालक सड़क किनारे एक ओर वाहन खड़े करें, ताकि यातायात सुचारू रहे।

इस मौके पर एसआई नीमा, व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दीवान सिंह राणा, व्यापार संघ कोषाध्यक्ष पूरन चंद्र जोशी, डॉ. देवेंद्र जोशी, संतोष कुमार, कैलाश राणा, सुंदर सिंह, भूपेश भाकुनी, सुरेश गिरि, राजेंद्र राणा, कृष्णा कैड़ा, सुंदर वर्मा, राम सिंह बोरा, देवेंद्र कैड़ा, भुवन गिरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें