फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की आजादी में खुमाड़ के शहीदों का योगदान स्वर्णाक्षरों में दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुमाड़ के शहीदों के नमन
विज्ञापन

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। शहीद दिवस पर सल्ट विकासखंड के खुमाड़ गांव स्थित शहीद स्मारक पर भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान पांच सितंबर 1942 को शहीद हुए खुमाड़ के खीमानंद और उनके भाई गंगा राम समेत बहादुर सिंह, चूड़ामणि आदि क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीद दिवस में कांग्रेस और भाजपा की राजनीति खुल कर सामने आई। पहले कांग्रेसियों ने इसके बाद भाजपाइयों ने शहीद स्मारक में पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बाद में दोनों ने अलग-अलग कार्यक्रम किए। प्रदेश सरकार की ओर से पेयजल स्वच्छता मंत्री प्रकाश पंत ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


शहीद स्मारक समिति के सदस्यों ने शहीद स्मारक पर सुंदरकांड का पाठ किया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, उप जिलाधिकारी (सल्ट) गौरव चटवाल, तहसीलदार प्रताप राम टम्टा, विकास खंड अधिकारी रवि कुमार सैनी, समिति के अध्यक्ष मंदन सिंह भंडारी, सोबन सिंह बोरा, श्याम भंडारी आदि ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक करन मेहरा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व विधायक रणजीत रावत, ब्लॉक प्रमुख मुन्नी आर्या, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा और इसके बाद संसदीय कार्य, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री प्रकाश पंत, विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, भाजपा कार्यकर्ता प्रताप रावत, दीपक शर्मा, दिनेश मेहरा, नरेंद्र भंडारी, हंसा नेगी आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में खुमाड़ (सल्ट) के शहीदों के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष मदन सिंह भंडारी ने कहा कि खुमाड़ में शहीदों की स्मृति में बना राजकीय इंटर कालेज में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। उन्होंने शिक्षकों की नियुक्ति करने, टिन शेड की मरम्मत करने, शौचालय बनाने की मांग जन प्रतिनिधियों के सामने रखी। कांग्रेस और भाजपा के कार्यक्रमों में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें