अल्मोड़ा। जिले के नौ विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्यों, नौ प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाली पद के लिए पांच, छह जून को नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे। मतदान 19 जून को होगा। उपनिर्वाचन के लिए समय सारणी तय कर दी गई है।
डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हवालबाग, ताकुला, धौलादेवी, लमगड़ा, सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, द्वाराहाट, ताड़ीखेत में खाली पदों पर चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि पांच, छह जून को नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे। सात जून को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। आठ जून को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक नाम वापसी होगी। नौ जून को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। 19 जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 21 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के 74, प्रधान के नौ, क्षेत्र पंचायत के एक पद पर उप निर्वाचन होगा। उक्त विकासखंडों में एक-एक ग्राम प्रधान, विकासखंड ताड़ीखेत के बधाण में एक पद पर क्षेत्र पंचायत सदस्य, हवालबाग के 20, धौलादेवी के 14, ताकुला के नौ, ताड़ीखेत के पांच, स्याल्दे में एक, सल्ट में 19, द्वाराहाट में दो, लमगड़ा में दो, भिकियासैंण में दो ग्राम पंचायत सदस्य के खाली पदों पर चुनाव होगा। चुनाव के लिए संबंधित क्षेत्र के बीडीओ को निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। एडीओ को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
ग्राम पंचायत सदस्य के 74, प्रधान के नौ, क्षेत्र पंचायत का एक पद खाली
पांच, छह जून को नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे