फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, फलदार पेड़ भी चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश के साथ हो रही ओलावृष्टि से लमगड़ा, भैंसियाछाना, चौखुटिया, ताकुला ब्लॉक के गांवों में सब्जी और आलू की फसल को क्षति हुई है। वहीं फलों के पेड़ों में आए फूल भी झड़ गए हैं। कई इलाकों में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। फसलों को हुई क्षति का कृषि विभाग द्वारा आकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और साथ ही ओले गिरने और तूफान से सब्जी समेत अन्य फसलों और फलों के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। गत रविवार को हुई ओलावृष्टि से सोमेश्वर घाटी और लमगड़ा क्षेत्र में फलों के पेड़ों और सब्जी के साथ ही आलू की फसल को काफी क्षति हुई थी। मंगलवार रात बारिश के साथ हो रही ओलावृष्टि से चौखुटिया, सोमेश्वर, लमगड़ा, भैंसियाछाना ब्लॉकों में फसलों को क्षति की सूचना मिली है।

लमगड़ा ब्लॉक के भटखोला आदि इलाकों में काफी ओलावृष्टि हुई। काश्तकार किशन सिंह मेर ने बताया कि ओलावृष्टि से धनिया, पालक, मिर्च, शिमला मिर्च, बैगन, लौकी, तुरई, ककड़ी, कद्दू की पौध को काफी क्षति पहुंची है। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


यदि बारिश नहीं थमी तो शीघ्र तैयार होने वाली गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। इससे काश्तकार परेशान हैं। इधर मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों से ओलावृष्टि से फसलों को क्षति की सूचना मिली है। क्षति का आकलन करने के लिए विभाग द्वारा टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें