फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 70 प्राथमिक विद्यालयों पर लटकी तलवार !

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री के एक किमी की परिधि में एक से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की घोषणा से जिले में करीब 70 प्राथमिक विद्यालयों पर तलवार लटक गई है। ऐसे विद्यालयों को चिन्हित करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के माध्यम से जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पूर्व के वर्षों में जगह-जगह कई प्राथमिक और जूनियर हाइस्कूल खोल दिए गए। कम दूरी पर खुले इन विद्यालयों में छात्र संख्या पहले से ही काफी न्यून चल रही है। जिले में वर्तमान में 1353 प्राथमिक और 185 जूनियर हाइस्कूल संचालित हो रहे हैं। सरकार ने पूर्व में दस से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक और जूनियर हाइस्कूलों को बंद करने की घोषणा की थी। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों को चिन्हित भी कर लिया था। दस से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों की संख्या जिले में 382 और जूनियर हाइस्कूलों की संख्या 32 है।

शासन ने अब नए आदेश के तहत एक किमी की परिधि में एक से अधिक खुले प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का एलान किया है। इस संबंध में सरकार से आदेश मिलने के बाद विभाग ने ऐसे स्कूलों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार जिले में ऐसे प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 70 के करीब है। हालांकि शिक्षा विभाग ऐसे स्कूलों को चिन्हित करने के लिए खंड शिक्षा कार्यालयों के माध्यम से जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें