फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता के साथ सहयोग निधि लक्ष्य करें पूरा: संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की आजीवन सहयोग निधि की समीक्षा बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार ने कहा कि सूचिता पार्टी की प्राथमिकता रही है। उसी को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी संचालन के लिए पारदर्शिता के साथ चेक के माध्यम से धन संग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता आजीवन सहयोग निधि से बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आजीवन सहयोग निधि के प्रगति को लेकर मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों से जानकारी ली। प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में आजीवन सहयोग निधि का 25 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित है। अल्मोड़ा जिले को एक करोड़ का लक्ष्य दिया गया है जिसे निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने बताया कि आजीवन सहयोग निधि का 60 फीसदी से अधिक लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। सहयोग निधि जिला प्रभारी कैलाश भट्ट ने कहा कि सभी मंडलों से अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि जनसंघ के लेकर आज तक भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी रही है। उसी का परिणाम है कि आज देश और विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि मोर्चा आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करेगा। संचालन महामंत्री रवि रौतेला ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, सुभाष पांडे, चंदन सिंह महरा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, सुभाष पांडे, जगदीश चौहान, प्रकाश भट्ट, महेश नयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें