फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के सुंदरीकरण और धर्मशाला जीर्णोद्धार को चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पिनाकेश्वर मठ रौल्याणा मंदिर में श्री 108 महंत श्री दीवान गिरि महाराज की पुण्य तिथि पर रामायण पाठ और भंडारा आयोजित किया गया। इस मौके पर बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

मंत्री ने मंदिर सुंदरीकरण और धर्मशाला जीर्णोद्धार के लिए चार लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मठ नदी से पिनाकेश्वर के लिए पुल निर्माण किया जाएगा, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो सके।
रामायण पाठ और भंडारे में ग्राम पंचायत धौलरा, छानील्वेशाल, बिजोरिया, कफाड़ी, पच्चीसी, रौल्याणामठ, कांटली, बले के काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर दिनेश कांडपाल, आनंद दोसाद, हीरा सिंह, हरीश कांडपाल, भुवन जोशी, नारायण दत्त, कैलाश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें