फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में शामिल करने के खिलाफ जुलूस 

Thu, 21 Dec 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पालिका में शामिल करने के खिलाफ अल्मोड़ा में जुलूस निकालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका में शामिल करने का विरोध तेज होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को 23 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने ग्रामीण संघर्ष समिति के बैनर तले शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने आश्वासन के बावजूद पूर्व में जारी शासनादेश को सरकार द्वारा निरस्त नहीं करने करने पर रोष जताया। इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का जुलूस चौघानपाटा से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकला। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने 23 ग्राम पंचायतों को पालिका में मिलाने का शासनादेश जारी किया है, जो कि जन विरोधी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता पालिका में शामिल नहीं होना चाहती है। इसको लेकर पूर्व में गांधी पार्क में आंदोलन भी चलाया गया था। तब स्थानीय विधायक और सत्ताधारी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने इस शासनादेश को निरस्त करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस शासनादेश को निरस्त करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन शासनादेश वापस नहीं हुआ है। कहा कि यदि सरकार ने इस संबंध में जल्द कदम नहीं उठाया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्षता महेश परिहार और संचालन चंदन रावत ने किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में हवालबाग के ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र, खत्याड़ी के प्रधान हरीश कनवाल, मीरा देवी, रंजना टम्टा, कमला खंपा, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद कनवाल, राकेश तिवारी, योगी सुंदर नाथ, प्रधान रिंकू आर्या, दीपा देवी, भागीरथी देवी, ममता तिवारी, हर्ष कनवाल, अंबी राम, चंदन रावत, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, मनोज सनवाल, कमलेश कनवाल, बबलू तिवारी, राजू तिवारी, शंकर जोशी, हेम भंडारी, पूरन सिंह आदि ने भाग लिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें