फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया महाविद्यालय का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर का ग्यारहवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में निबंध, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समेत कई कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं ने समूह गान प्रस्तुत किया। भूगोल विभाग द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। अर्थशास्त्र, वाणिज्य विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को जीएसटी की जानकारी और सुझाव दिए गए। समाजशास्त्र विभाग ने महाविद्यालय को स्वच्छ रखने के लिए सुझाव दिए गए।

एनएसएस के स्वयं सेवकों ने स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक पेश किया गया। प्राचार्या डा. अर्चना साह ने छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से महाविद्यालय में उपस्थित होकर पढ़ाई के साथ ही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समाज में जागरूकता लाने को कहा। इस अवसर पर डा. ज्योति टम्टा, डा. चंद्र प्रकाश वर्मा, रवींद्र कुमार, ललित मोहन जोशी, प्रखर सिंह बिष्ट, डा. रश्मि आर्या, भानु प्रताप दुर्गापाल, किरन पंत, सुनीता भंडारी, भावना उपाध्याय, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपा जोशी, उपाध्यक्ष विजय सैजारी, जितेंद्र, कंचना, नेहा, आस्था, त्रिलोक सिंह, कैलाश सिंह, जानकी, गायत्री, आदि मौजूद थे। समापन अवसर पर मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें