फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलौंज में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। भारत स्काउट-गाइड का पांच दिवसीय शिविर राजकीय इंटर कालेज सलौंज में शुरू हो गया है। शिविर में प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड के नियम सिद्धांत, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्राथमिक चिकित्सा आदि का का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन शिविर संयोजक प्रधानाचार्य हरीश सिंह बिष्ट और जिला संगठन आयुक्त दिगंबर फुलोरिया ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक सचिव शंकर भैसोड़ा को हिमालयन उड वैज डिग्री (एचडब्ल्यूडी) डिग्री मिलने पर सम्मानित किया गया। शिविर में ताकुला ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के 59 स्काउट और 47 गाइड भाग ले रही हैं। प्रतिभागियों को मुख्य प्रशिक्षक दिगंबर फुलोरिया, सहायक शिक्षक राजेंद्र सिंह खड़ायत, शंकर भैसोड़ा, पंकज भट्ट, वारिश अली, आनंद सिंह बोरा, कमल नाथ गोस्वामी, परिणिता टम्टा ने प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें