फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कोआपरेटिव बैंक में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नेशनल प्लान ऑफ एक्शन के तहत जिला कोआपरेटिव बैंक अल्मोड़ा में आयोजित विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर में प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र ने कहा कि विधिक सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के मूल अधिकारों और लाभों को रेखांकित करना है। किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य हेमलता भट्ट ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सामने अनेक चुनौतियां हैं। वरिष्ठ नागरिक अनुभव और ज्ञान के भंडार हैं। प्रधान हरीश सनवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सनवाल ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। सहकारी बैंक के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने वरिष्ठ नागरिकों को सहायता देने पर जोर दिया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी वरिष्ठ नागरिकों के प्रति असंवेदनशील है। ऐसे में उनमें संस्कार पैदा करने की आवश्यकता है, जो उन्हें घर से ही प्राप्त हो सकते हैं। इस अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का वितरण किया गया। इस मौके पर सुनीता रानी, लक्षिता बिष्ट, भावना आर्या, विनीता आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें