फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य वित की धनराशि में कटौती का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य वित्त की राशि में कटौती करने का प्रधानों ने विरोध किया है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जहां केंद्र सरकार ग्राम पंचायतों को मजबूत करने की बात कह रही है वहीं प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों के खातों में कटौती कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य वित्त की राशि में कटौती होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में प्रधान सुंदर सिंह बगड़वाल, राजेंद्र प्रसाद जोशी, भुवन चंद्र पांडे, शिवराम, मनोहर लाल, कुंदन सिंह, प्रेम सिंह, कविता देवी, विमला देवी, कुंवर सिंह, मोहन सिंह, पनी राम, चंदन सिंह, मोहनी देवी, शांति देवी, मोहन सिंह नगरकोटी, राम सिंह, कस्तूबानंद, माधवानंद, प्रेम बल्लभ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें