पीजी कालेज में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते बीएड छात्र छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
स्वपोषित बीएड पाठ्यक्रमों को राज्य पोषित करने की मांग को लेकर स्थानीय पीजी कालेज के छात्र-छात्राएं कक्षाओं में लौट तो आए हैं, लेकिन हाथों में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जारी है। मालूम हो कि तीन दिनों तक कक्षाओं का बहिष्कार करने के बाद छात्र-छात्राएं विधायक करन माहरा के आश्वासन पर कक्षाओं में लौटे हैं।
कक्षाओं में बैठने से पहले छात्र-छात्राओं ने सुबह हाथों में काली पट्टी बांधी और सांकेतिक प्रदर्शन किया, कहा कि जबकि तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक सांकेतिक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर ललित कांडपाल, पूजा नेेगी, निधि तिवारी, स्वेता पांडेय, ममता दुम्का, पूजा, चंद्रकला, विनीता पंत, मीना, शिवालिका नेगी, मनोज सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद थे।