फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्ट विधानसभा क्षेत्र में चार स्थानों पर लहराए 101 फीट ऊंचे तिरंगे

Fri, 10 Jul 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत सल्ट विधानसभा क्षेत्र के चार प्रमुख स्थानों पर 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) स्थापित कर दिए गए हैं। करीब 89.09 लाख रुपये की लागत से लगाए गए ये विशाल तिरंगे अब क्षेत्र में राष्ट्रगौरव और देशभक्ति के नए प्रतीक बन गए हैं।
विज्ञापन

सल्ट तहसील परिसर, सबोली मंदिर, स्याल्दे तहसील परिसर और देघाट मैदान में स्थापित तिरंगों को क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बढ़ेगी और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को भी नई प्रेरणा मिलेगी।
सल्ट विधायक महेश जीना ने बताया कि मुख्यमंत्री से क्षेत्र में 101 फीट ऊंचे तिरंगे स्थापित करने की मांग की गई थी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाई गई जिसके परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री की घोषणा को मंजूरी मिली और चारों स्थानों पर तिरंगे स्थापित किए जा सके।
विज्ञापन

विधायक महेश जीना ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इन स्थानों पर लहराता तिरंगा युवाओं में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगा तथा सल्ट विधानसभा क्षेत्र की नई पहचान बनेगा। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक महेश जीना का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें