फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दवाओं के 10 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में अधोमानक एवं स्पूरियस दवाओं की रोकथाम के लिए औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने केंद्रीय औषधि भंडार डिपो, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा स्थित स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान औषधि निरीक्षक ने 10 औषधियों के नमूने लिए जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए औषधि विश्लेषणशाला भेजा गया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने निरीक्षण के दौरान केंद्रीय औषधि भंडार डिपो के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी भी औषधि की गुणवत्ता पर संदेह हो तो तत्काल औषधि प्रशासन को सूचित किया जाए। इसके अलावा औषधि भंडार में उपलब्ध औषधियों के क्रय बिलों, वाउचर्स व अन्य संबंधित दस्तावेज का भी गहन सत्यापन किया गया।

औषधि भंडार का औचक निरीक्षण, 10 नमूने लिए
बागेश्वर। नकली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए औषधि निरीक्षक पूजा रानी नियमित दवा की दुकानों का निरीक्षण कर रही हैं। मंगलवार को उन्होंने केंद्रीय औषधि भंडार डिपो बिलौना का औचक निरीक्षण किया। संदेह के आधार पर 10 औषधियों के नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण करने के लिए औषधि विश्लेषणशाला भेज दिया गया। औषधि निरीक्षक पूजा ने औषधि भंडार में उपलब्ध औषधियों के क्रय बिलों, वाउचर्स और दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया। कर्मचारियों को नियमित सफाई के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें