फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विशेषज्ञ डॉक्टरों के 10 पद खाली, उपचार को 80 किमी दूर जाने को मजबूर मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 10 पद रिक्त चल रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से ग्रामीण 70 से 80 किमी दूर जिला मुख्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे कर रही हो लेकिन हकीकत यह है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी मरीजों की जान पर भारी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ का एक-एक पद सृजित है लेकिन दोनों पदों पर तैनाती नहीं है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ का एक-एक स्वीकृत है लेकिन इनमें तैनाती नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी है। यहां भी जनरल सर्जन, फिजिशियन के सृजित एक-एक पदों पर लंबे समय बाद भी तैनाती नहीं हो सकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन का एक-एक पद सृजित है, लेकिन दोनों पद रिक्त है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती में जनरल सर्जन, फिजिशियन के सृजित एक-एक पदों के सापेक्ष एक पद पर भी तैनाती नहीं है। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हायर सेंटर ले जाया जाता है लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन



विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को अन्य चिकित्सक देखते हैं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें