- रायशुमारी को पहुंचे चुनाव अधिकारी, जल्द नए अध्यक्ष की घोषणा की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रानीखेत जिले के नए जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर रायशुमारी बैठक हुई। इसमें 10 कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की।
चुनाव अधिकारियों के रूप में रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा, प्रकाश हर्बोला, कुंदन सिंह लटवाल और खूब सिंह मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष पद के लिए विनोद भट्ट, विमल भट्ट, युगल किशोर आर्य, दीप पांडेय, भूपेंद्र कांडपाल, गणेश राम आर्या, घनश्याम भट्ट, सुभाष बिष्ट, चंद्र शेखर आर्य और जनार्दन पांडे ने दावेदारी दर्ज कराई।
चुनाव अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संगठनात्मक एकता पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, जिला महामंत्री विनोद भट्ट और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नए अध्यक्ष की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।
फोटो: 1एएलएम 9पी: रानीखेत में पार्टी जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी को पहुंचे भाजपा नेता। संवाद