फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्रैश बैरियर और पैरापिट निर्माण की गुणवत्ता में मिली कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीओ की अध्यक्षता में गठित टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। कमेड़ीदेवी-स्यांकोट सड़क पर चल रहे सोलिंग कार्य की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गई है। डीडीओ संगीता आर्या की अध्यक्षता में गठित टीम ने सड़क का निरीक्षण कर कार्य की बारीकी से जांच की। इस दौरान सोलिंग, क्रैश बैरियर और पैरापिट निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी पाई गई। कमेटी जांच रिपोर्ट जल्द ही डीएम को सौंपेगी।

पिछले दिनों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था। इसके बाद डीएम ने सड़क की जांच के निर्देश दिए थे। विगत दिवस पीएमजीएसवाई की टीम ने सड़क का विभागीय निरीक्षण किया था। शनिवार को गठित टीम ने सड़क के किमी एक से पांच तक का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ संगीता आर्या ने बताया कि सड़क पर सोलिंग और पक्की नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। कहीं-कहीं सोलिंग में कमजोर पत्थर मिले हैं, जिसे दोबारा करवाने को कहा जाएगा। लोनिवि की ओर से बनाई गई दीवार और क्रैश बैरियर व पैरापिट में भी सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें