फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद भी बोली 'वो', मेरा पति सिर्फ मेरा है

Tue, 30 Apr 2013 01:51 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े और अनबन के बाद दिल्ली निवासी पत्नी ने पति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद सोमवार को कोटद्वार निवासी पूर्व पति दूसरी शादी के लिए बारात लेकर दून पहुंचा तो तलाक लेने वाली महिला उस पर अपना हक जताते हुए शादी रुकवाने के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन


पूर्व पत्नी ने शादी रुकवाने के लिए पहले खुद हंगामा किया और फिर थाने पहुंची। लेकिन तलाक की बात जानकर पुलिस ने अपने कदम पीछे खींच लिए।

शिवलोक कालोनी, दिल्ली निवासी श्रृष्टि की शादी 9 दिसंबर 2009 को कोटद्वार निवासी भूपेंद्र नेगी के साथ हुई थी। भूपेंद्र सेना में नौकरी करता है।

शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर कोर्ट के माध्यम से तलाक हो गया।

सोमवार को भूपेंद्र अपनी दूसरी शादी के लिए बारात लेकर राजपुर स्थित गब्बर सिंह बस्ती में पहुंचा। शादी की औपचारिकताएं निभाई जा रही थीं कि श्रृष्टि वहां पहुंच गई।

भूपेंद्र पर अपना हक जताते हुए वह शादी रुकवाने के लिए दबाव बनाने लगी। उसने कहा कि शादी के विवाद पर उसने हाईकोर्ट में अपील की है।

हंगामे की सूचना पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का पक्ष सुना। लेकिन महिला हाईकोर्ट में अपील का कोई प्रमाण नहीं दिखा सकी। इस पर पुलिस ने शादी रुकवाने में असमर्थता जताई। इसके बाद महिला हंगामा करते हुए राजपुर थाने भी पहुंची। लेकिन उसे वहां से भी निराश वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें