फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाने-दाने को मोहताज 400 परिवारों ने उठाया ये कदम

Mon, 19 Aug 2013 10:34 AM IST
लक्सर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर के गंगदासपुर गांव के 400 परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गए थे। दो महीने से भरे पानी ने इन्हें बेहाल कर दिया था। मजबूरन इन परिवारों को घर छोड़कर पलायन करना पड़ा। अब गांव में 100 परिवार ही रह गए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन की बेरुखी से निराश ग्रामीण बैलगाड़ियों में जरूरी सामान और पशुओं को लेकर पथरी की ओर चले गए हैं।
 
लक्सर के खादर क्षेत्र के करीब दस गांवों में दो माह से बाढ़ का पानी भरा है। गंगदासपुर में अब भी डेढ़ फीट से अधिक पानी जमा हुआ है, जिससे ग्रामीणों और उनके पशुओं के भूखों मरने की नौबत आ गई है। प्रशासन में कोई हरकत नहीं होते देख ग्रामीणों ने मिलकर पलायन करने का निर्णय लिया और रविवार सुबह बैलगाड़ियों में अपना सामान लादकर और पशुओं को लेकर चल दिए।

ग्रामीणों ने कहा कि चारा न मिलने से कई पशुओं की मौत हो चुकी है और अब राशन खत्म होने से उनकी भी बारी है। कम से कम बाहर जाकर मजदूरी करके अपने परिवार का पेट तो पालेंगे। गांव में जो 100 परिवार बचे हैं वह भी बाहर जाने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरे गांव चंद्रपुरी, माड़ाबेला, गिद्दावाली, पंडितपुरी, नाईवाला, दल्लेवाला, जोगावाला, दाबकी खेड़ा और नंदपुर आदि में भी पलायन का विचार शुरू हो गया है। इन गांवों में करीब दो हजार ग्रामीण रह रहे हैं।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें