फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और पति संग पत्नी ने कर ली आत्मदाह

Fri, 21 Dec 2012 10:35 AM IST
हरियावां (हरदोई)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हर समय शक करना ऐसा नागवार गुजरा कि पत्नी ने अपने साथ ही पति पर भी मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली। दोनो जलने लगे। परिजनों ने बचाने की कोशिश की लेकिन पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से झुलसे पति की जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के देवरिया गांव की है।
विज्ञापन


मोबाइल पर कॉल आने से शक
राजकुमार उर्फ नन्हे (32) कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। आठ दिसंबर को वह अपनी पत्नी बीबू (30) को मायके से विदा करा लाया। इसी दौरान पत्नी के मोबाइल पर किसी का फोन आया। दंपति में तकरार हो गई। उस समय तो दोनों आपसी विवाद के बाद शांत हो गए। बुधवार को फिर बीबू के मोबाइल पर कॉल आने से राजकुमार को शक हुआ। दोनों आपस में फिर झगड़ने लगे। गाली-गलौज और हाथापाई भी हुई।  

बार-बार अपने ऊपर पति के संदेह करने से बीबू आजिज आ चुकी थी। गुस्से में उसने कमरे में रखा मिट्टी का तेल पहले खुद पर छिड़का, फिर पति पर उड़ेल दिया। जब तक राजकुमार कुछ समझ पाता, उसने आग लगा दी। परिजनों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। बीबू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
पुलिस ने राजकुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सीओ राजेश कुमार ने मामले की छानबीन की। पुलिस के मुताबिक बीबू के चरित्र पर राजकुमार पहले से संदेह करता था। दोनों में इससे पूर्व भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। एक साल पहले भी बीबू ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें