हरियाणा के जींद निवासी जसबीर हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहा है। उसने 11 मार्च को गंगाजल उठाया है और सचिन के जन्मदिन पर 24 मई को मुंबई पहुंचेगा। उसे उम्मीद है कि तेंदुलकर उससे जरूर मिलेंगे।
हरियाणा निवासी एक प्रशंसक ने देश के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम हरिद्वार से गंगा जल उठाया है। वह पैदल यात्रा कर मुंबई पहुंचेगा और सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन पर गंगा जल से स्नान कराएगा।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के प्रति प्रशंसकों की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हरियाणा के जनपद जींद के अमरगढ़ नरवाना निवासी जसबीर हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहा है। उसने हरिद्वार से 11 मार्च को गंगाजल उठाया है। वह गंगाजल लेकर बृहस्पतिवार को पैदल ही छपार पहुंचा।
उसने बताया कि वह सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा फैन है। जिस दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, वह भी साथियों के साथ मैच देख रहा था। भारत की जीत होते ही उसने साथियों से बोल दिया था कि वह सचिन तेंदुलकर के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल ही मुंबई जाएगा। मुंबई में 24 अप्रैल को जन्मदिन पर वह सचिन तेंदुलकर को गंगाजल से स्नान कराएगा। उसका कहना है कि भगवान भोलेनाथ उसके मकसद में कामयाबी जरूर दिलाएंगे। सचिन तेंदुलकर उससे जरूर मिलेंगे, उसे पूरा भरोसा है।