फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर शून्य दृश्यता : दोपहर 2.10 बजे उतरा पहला विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण दोपहर 2 बजे तक कोई भी विमान उतर नहीं सका। दिन का पहला विमान, एयर इंडिया एक्सप्रेस का आईएक्स 186, शारजाह से उड़कर दो घंटे 36 मिनट की देरी से दोपहर 2:10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान मौसम की वजह से 18 उड़ानें रद्द, 20 उड़ानें डायवर्ट और 52 उड़ानें देरी से पहुंचीं। सबसे अधिक प्रभावित दिल्ली की 18 उड़ानें रहीं।
विज्ञापन

प्रमुख उड़ानों की स्थिति
एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू फ्लाइट निर्धारित समय 12:35 बजे पहुंचनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे 2:22 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ान 6ई-2334 निर्धारित समय 12:30 बजे, कम दृश्यता के कारण हवा में चक्कर लगाती रही और 2:27 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इंडिगो की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद उड़ान 6ई-307, निर्धारित समय 11:35 बजे, खराब दृश्यता के कारण रायपुर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट की गई, जहां विमान ने 2:25 बजे लैंड किया। इसी तरह 16 अन्य उड़ानें डायवर्ट हुईं।
विज्ञापन

रद्द उड़ानें
एयर इंडिया एक्सप्रेस: मुंबई-वाराणसी-मुंबई
स्पाइसजेट: मुंबई-वाराणसी-मुंबई

स्पाइसजेट: हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद

अकासा एयर: मुंबई-वाराणसी-मुंबई

इंडिगो: दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली

इंडिगो: मुंबई-वाराणसी-मुंबई

इंडिगो: चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई

इंडिगो: हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद

बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू



डायवर्ट उड़ानें
इंडिगो: खजुराहो-वाराणसी-खजुराहो
इंडिगो: कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता

इंडिगो: अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद

इंडिगो: दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली

इंडिगो: हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद

एयर इंडिया एक्सप्रेस: बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू

अकासा: मुंबई-वाराणसी-मुंबई

स्पाइसजेट: मुंबई-वाराणसी-मुंबई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें