फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के प्रोफेसर ने पेरिस में उकेरा शास्त्रीय नृत्यों का भित्ति चित्र

विज्ञापन
पेरिस में दिखाई जा रही बीएचयू के प्रोफेसर सुरेश के नायर की भित्ति चित्र। बीएचयू - फोटो : 1
विज्ञापन
बीएचयू के भित्ति चित्रकार और दृश्य कला संकाय के शिक्षक प्रो. सुरेश के. नायर ने पेरिस में भारतीय दूतावास, स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र (एसवीसीसी) में एक भव्य भित्ति चित्र तैयार किया। 10.5 फीट × 33.8 फीट के विशाल आकार में निर्मित यह भित्ति चित्र सिर्फ 10 दिनों में पूरा किया गया। प्रो. नायर ने बताया कि यह भित्ति चित्र वर्तमान में पेरिस में स्थापित सबसे बड़ा भारतीय चित्रकर्म माना जा रहा है, जो भारतीय कला के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह भित्ति चित्र भारत की समृद्ध दृश्य और कला परंपराओं को सजीव रूप में प्रस्तुत करता है। इसमें कथकली, मणिपुरी नृत्य, कथक, थेय्यम, भरतनाट्यम और छाया कठपुतली कला जैसी शास्त्रीय और लोक कला विधाओं का सुंदर समन्वय किया गया। इस भित्ति चित्र की फ्रांस में भारत के राजदूत संजीव सिंगला और आईसीसीआर की महानिदेशक के. नंदिनी सिंगला ने प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें