फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर शून्य दृश्यता: दोपहर 2.10 बजे उतरा पहला विमान, 20 डायवर्ट और 52 फ्लाइट्स देर से पहुंचे; 18 रद्द

Fri, 09 Jan 2026 05:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कोहरे के कारण वाराणसी में भी लगातार विमानें रद्द हो रही हैं। दृश्यता कम होने से विमान जमीन पर उतारने में दिक्कत हो हो रही है। गुरुवार को पहली विमान दोपहर बाद उतर सकी। कई रद्द भी रहीं।
विज्ञापन
कोहरे में विमान लेट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Fog Alert in UP: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण दोपहर 2 बजे तक कोई भी विमान उतर नहीं सका। दिन का पहला विमान, एयर इंडिया एक्सप्रेस का आईएक्स 186, शारजाह से उड़कर दो घंटे 36 मिनट की देरी से दोपहर 2:10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान मौसम की वजह से 18 उड़ानें रद्द, 20 उड़ानें डायवर्ट और 52 उड़ानें देरी से पहुंचीं। सबसे अधिक प्रभावित दिल्ली की 18 उड़ानें रहीं।

विज्ञापन


प्रमुख उड़ानों की स्थिति
एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू फ्लाइट निर्धारित समय 12:35 बजे पहुंचनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे 2:22 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली उड़ान 6ई-2334 निर्धारित समय 12:30 बजे, कम दृश्यता के कारण हवा में चक्कर लगाती रही और 2:27 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई। 

इंडिगो की हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद उड़ान 6ई-307, निर्धारित समय 11:35 बजे, खराब दृश्यता के कारण रायपुर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट की गई, जहां विमान ने 2:25 बजे लैंड किया। इसी तरह 16 अन्य उड़ानें डायवर्ट हुईं।

विज्ञापन

रद्द उड़ानें
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस: मुंबई-वाराणसी-मुंबई
  • स्पाइसजेट: मुंबई-वाराणसी-मुंबई
  • स्पाइसजेट: हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद
  • अकासा एयर: मुंबई-वाराणसी-मुंबई
  • इंडिगो: दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली
  • इंडिगो: मुंबई-वाराणसी-मुंबई
  • इंडिगो: चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई
  • इंडिगो: हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद
  • बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू

डायवर्ट उड़ानें
  • इंडिगो: खजुराहो-वाराणसी-खजुराहो
  • इंडिगो: कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता
  • इंडिगो: अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद
  • इंडिगो: दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली
  • इंडिगो: हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस: बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू
  • अकासा: मुंबई-वाराणसी-मुंबई
  • स्पाइसजेट: मुंबई-वाराणसी-मुंबई
विज्ञापन

उड़ान निरस्त होने से सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने प्रथम काशी आगमन पर दो दिवसीय प्रवास पूर्ण करने के पश्चात बृहस्पतिवार को लखनऊ के लिए प्रस्थान किया। घने कोहरे के कारण लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान निरस्त हो गई, जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष को सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना होना पड़ा।

लखनऊ प्रस्थान से पूर्व बाबतपुर स्थित सहारा होटल में भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया और संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा भी हुई। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रोटोकॉल प्रभारी एवं काशी क्षेत्र भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए काशी क्षेत्र में संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें