ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण लेकर युवा आत्मनिर्भर बनेंगे। आईटीआई करौंदी में कौशल विकास मिशन के तहत ड्रोन पायलट कोर्स का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। पहले बैच में 27 छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं। फरवरी से दूसरा बैच शुरू करने की तैयारी है।
इस कोर्स के लिए युवा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ड्रोन पायलट में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कौशल विकास मिशन की ओर से युवाओं को रोजगार भी दिया जाएगा। ड्रोन का प्रयोग आपदा की स्थिति में खाद्य सामग्री पहुंचाने के साथ ही कृषि के क्षेत्र में भी किया जा रहा है।
बढ़ रहा ड्रोन पायलट का स्कोप
आज के दौर में ड्रोन पायलट का क्रेज बढ़ रहा है। फोटोग्राफी के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी इसका प्रयोग किया जा रहा है। फोटोग्राफी के क्षेत्र में शादी समारोह, प्री वेटिंग फोटोशूट व अन्य तरह की फोटोग्राफी के लिए भी इसका प्रयोग किया जा रहा है।