फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: वाराणसी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग सेंटर, युवाओं को मिलेगा लेफ्ट हैंड ड्राइविंग का प्रशिक्षण

Mon, 08 Aug 2022 10:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के आईटीआई करौंदी में युवाओं को लेफ्ट हैंड ड्राइविंग सिखाई जाएगी। हालांकि भारत में अभी इसकी जरूरत नहीं है। लेकिन विदेशों में नौकरी के लिए जाने वाले युवाओं को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के आईटीआई करौंदी में युवाओं को लेफ्ट हैंड ड्राइविंग सिखाई जाएगी। हालांकि भारत में अभी इसकी जरूरत नहीं है। लेकिन विदेशों में नौकरी के लिए जाने वाले युवाओं को इसका फायदा मिलेगा। आईटीआई करौंदी में स्किल इंडिया प्रोग्राम के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की जानी है।
विज्ञापन


इसके लिए आवेदन शुरू हो गया है। 10वीं व 12वीं पास युवाओं को साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। 15 अगस्त के बाद इसका प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। इसमें टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, कंसट्रक्शन, ऑटो मोबाइल, विदेशी भाषा, इलेक्ट्रानिक सेक्टर व ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव ने बताया कि इस ट्रेनिंग सेंटर से युवाओं को काफी लाभ होगा। विशेष ट्रेनर के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं लेफ्ट हैंड ड्राइविंग के प्रशिक्षण के लिए बाहर से ट्रेनर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें