उदय प्रताप कॉलेज में राइज अप फाउंडेशन और वेदांग फाउंडेशन की ओर से 15 महाविद्यालयों के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मुद्दों पर संवाद कर युवा वाणी कार्यक्रम कराया। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य, एक राष्ट्र, एक चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंध, नेपाल संघर्ष, समान नागरिक संहिता, जाति जनगणना, अग्निवीर योजना, लिंग समानता, मुद्रास्फीति के मुद्दों पर छात्रों ने अपने विचार रखे। छात्रों ने नीतियों पर सवाल उठाए साथ ही उनके समर्थन में ठोस तर्क भी रखे।
कार्यक्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने युवाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान युवाओं ने अतिथियों को यथार्थ गीता देकर सम्मानित किया। इस दौरान राइज अप फाउंडेशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रताप सिंह, सचिव कृष्णमूर्ति सिंह, शाश्वत चौबे, भानु प्रताप सिंह, प्रियांशु उपाध्याय शामिल रहे। छात्रसंघ से सुधीर सिंह, प्रतीक उपाध्याय, समीर सिंह विशाल, अभिषेक सिंह सनी, विवेकानंद सिंह और शिवम सिंह समेत कई छात्र नेता मौजूद रहे।